women-mp-did-online-shopping-inside-parliament-such-clothes-ordered

इसके बाद इस महिला की तस्वीरें विरोधी पार्टी के नेताओं ने ट्विटर पर शेयर कर दी।

    Loading

    नई दिल्ली, अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है, जिसे देख आप सोचने में मजबूर हो जाते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला सांसद (Women MP Viral Video) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, लोकतांत्रिक देशों में लोगों द्वारे चुने गए सांसद और विधायक सरकार चलाते हैं। उनकी जिम्मेदारी होती है कि, वह लोगों की भलाई के लिए काम करें। लेकिन कई नेताओं का रवैया जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना हो जाता है। ऐसी एक महिला सांसद का वीडियो सामने आया है। 

    इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया (Malaysia) की महिला सांसद पार्लियामेंट (Parliament) में ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करती दिखाई दीं। यह महिला सदन के अंदर ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद इस महिला की तस्वीरें विरोधी पार्टी के नेताओं ने ट्विटर पर शेयर कर दी। 

    हाल ही में मलेशिया के पूर्व सांसद वी चू केओंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर महिला सांसद की तस्वीर शेयर की है। इस महिला सांसद का नाम गाजी बूटा है। इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि, महिला सांसद अपने लैपटॉप से ‘जींस और टॉप’ ऑर्डर करती नजर आ रही हैं। मालशिया के पूर्व सांसद ने ट्वीट करते हुए महिला पर आरोप लगाया कि वह मुफ्त की सैलरी ले रही हैं, जबकि कोई काम नहीं कर रही हैं। वी चू केओंग  ने आगे लिखा कि, ‘पार्लियामेंट अब ‘सर्कस’ बन चुका है।’

    अब सोशल मीडिया पर इस महिला सांसद की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री दातुक सेरी नजीब रज़ाक ने भी यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,  ‘क्या पता महिला सांसद अपनी सरकार बनने के बाद चीजों की कीमत में आई बढ़ोतरी को देख रही हों? वहीं जब मामले ने तूल पकड़ा तो महिला सांसद ने कहा कि ‘यह उनके लैपटॉप पर आए ऐड की झलक है।’

    वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट्स कर रहे है। कई लोग महिला के ऐसे बर्ताव के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं।