नयी दिल्ली. इंसान के जीवन में कई बार ऐसी भी घटनाएं होती हैं जब दिमाग सुन्न सा हो जाता है कि ये समझ ही नहीं आता कि क्या करें और क्या न। ठीक ऐसे ही कुछ हुआ जब एक महिला ने रेस्टोरेंट के टॉयलेट में अचानक बच्चे को जन्म दिया। इस घंटा में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि उक्त महिला को पता ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट (Pregnant) है।
टॉयलेट में महिला को हुआ प्रेगनेंसी लेबर
दरअसल ‘The Mirror’ की एक रिपोर्ट की मानें तो, मलेशिया के सेलांगोर शहर के एक रेस्टोरेंट में उस समय अफरातफरी सी मच गई और लोग सकते में आ गए जब एक महिला ने टॉयलेट में प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, उक्त महिला लंच करने के लिए रेस्टोरेंट गई थी। जब लंच के बाद वो टॉयलेट गई, तो वहां उसे लेबर पेन शुरू हो गया। ये सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि महिला को कुछ समझ ही नहीं आया। इसके पहले महिला कुछ कर पाती, उसका बच्चा उसी कमोड में गिर गया।
चली गई नवजात भ्रूण की जान
इधर महिला की चीख-पुकार सुनकर रेस्टोरेंट स्टाफ ने शहर के फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के इमर्जेंसी सर्विसेज को फोन लगाया। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और भ्रूण को बचाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें पूरी तरह से नाकाम रहे। पैरामेडिक्स ने जहाँ बच्चे को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया, वहीं महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से तंजुंग करंग अस्पताल भेज दिया गया।
क्या प्रेग्नेंसी से अनजान थी महिला
इस घटना पर सेलांगोर फायर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर नोराजम खामिस ने कहा कि, उक्त महिला इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट है। उन्होंने कहा कि फायर एंड रेस्क्यू टीम को शौचालय का फ्लश तोड़ने और भ्रूण के निकालने में 10 मिनट का समय लग गया, इस दौरान नवजात की मौके पर जान चली गई। इधर इस घटना से महिला भी कैरान और सदमे में है, क्योंकि उसे इस बात की जानकारी बिल्कुल ही नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट भी है।