PIC: @GWR/Twitter
PIC: @GWR/Twitter

    Loading

    World’s Tallest Papaya Tree: दुनियाभर में कई तरह के अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधे (species of trees) मौजूद हैं। कुछ पेड़-पौधे दिखने में, उनकी लंबाई-मोटाई इतनी अजीब या दूसरों से इतनी अलग होती हैं कि इस तरह के पेड़ को अनोखा पेड़ (Unique Tree) का दर्जा मिल जाता है। वहीं अगर जिस पेड़ को हम हमेशा से देखते हुए आए हैं, लेकिन उसमें किसी भी तरह का बदलाव देखने मिल जाए तो यकीनन सबको आश्चर्य होगा। कुछ ऐसा ही देखने मिला है ब्राजील (Brazil) में, जहां एक किसान ने पपीता का पेड़ लगाया था, लेकिन अब वह पेड़ इतना लंबा (Brazilian Farmer Grows World’s Tallest Papaya Tree) हो गया है कि पपीते को तोड़ पाना संभव ही नहीं है। 

    ताड़ और यूकेलिप्टस जितना ऊंचा पेड़ 

    आमतौर पर पपीते के पेड़ छोटे और बिना शाखाओं वाला एकल तने का होता है। जिसकी लंबाई 16 फीट से 33 फीट तक हो सकती है। पपीते (Tallest Papaya Tree) की पत्तियां बड़ी-बड़ी होती हैं, लेकिन पेड़ ज्यादा ऊंचा नहीं होता। लेकिन, ब्राज़ील में एक किसान के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उसके  बगीचे में लगे पपीते के पेड़ की बेतहाशा ग्रोथ हुई। पपीते का ये पेड़ देखने में ताड़ और यूकेलिप्टस जितना ऊंचा हो चुका है। जिसमें से पपीता तोड़ पाना असंभव है और अगर यह खुद गिरा तो वह खाने लायक ही नहीं रहेगा। 

    पपीते के पेड़ की 47 फीट लंबाई 

    इस बेतहाशा लंबे पपीते के पेड़ को टार्किसियो फोल्ट्ज़ (Tarcisio Foltz ) नाम के किसान ने उगाया है। इसकी लंबाई 47 फीट 8.83 इंच हो चुकी है। वहीं पहले कभी इतना ऊंचा पपीते का पेड़ नहीं देखा गया है, तो ये पेड़ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बना चुका है। साल 2021 में उन्होंने देखा Nova Aurora की उनकी प्रॉपर्टी में लगा पपीते का पेड़ कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को अपने खेत पर बुलाकर इसे ड्रोन से मापने को कहा। जिसके बाद एक टीम ने इस पेड़ की लंबाई नापी, तो ये 47 फीट 8.83 इंच निकली। जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि पेड़ विश्व रिकॉर्ड (World Record) बना सकता है। 

    पेड़ की लंबाई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    टार्किसियो फोल्ट्ज़ (Tarcisio Foltz ) और उनके दोस्त ने पपीते के पेड़ को मापने के बाद गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा किए और एप्लाई किया। जिसके बाद इस पेड़ ने नोवा ऑरोरा नाम के उनके इलाके का भी नाम दुनियाभर में मशहूर किया। इससे पहले सबसे लंबे पपीते के पेड़ का रिकॉर्ड भारत में झांटु पॉल के नाम पर था। इस पेड़ की लंबाई 46 फीट 2.33 इंच थी।