
सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन कई मजेदार और कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कई बार ऐसे वीडियो सामने आते है जिसे देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता है। ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला साड़ी पहनकर गजब की तलवारबाजी (The Woman is Doing Amazing Aword Fighting Wearing a Sari) कर रही है। यह वीडियो देखकर सभी दंग रह गए। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि अद्भुत, देसी मार्शल आर्ट्स। वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला हाथ में एक लट्ठ लेकर करतब दिखा रही है। उसके चारों तरफ लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा है और सभी महिला को देख रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद महिला हाथ में तलवार लेती है और तलवारबाजी करना शुरु कर देती है। वो बिना रुके हवा में तलवार चलाए जा रही है।
Watch अद्भुत..👌
देसी martial arts 👌👌👌👌@sanjg2k1 @hvgoenka @anandmahindra @gauravcsawant pic.twitter.com/Ewk0dwkxOg
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 17, 2021
महिला की सभी लोग खूब तारीफ कर रहे है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि काश और लड़कियां देखतीं और शिकारियों से खुद को बचाने के लिए इस कला को सीखने के लिए प्रेरित होती! यह वीडियो में महिला के कारनामे तारीफ के काबिल है।