बर्फ में मस्ती कर रहे दो पांडा को देख याद आ जाएगा बचपना, देखें- क्यूट वीडियो

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई वीडियो वायरल (Animals Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। जानवरों के वीडियो को कई प्यारे कमेंट्स भी आते हैं। जानवरों के कंटेंट इंटरनेट (Animals Content) पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले कंटेंट होते हैं। जानवरों के कुछ वीडियो बेहद मज़ेदार और क्यूट होते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई उसे बहुत पसंद कर रहा है। यह वीडियो दो क्यूट पांडा (Panda Video) का है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान तो ज़रूर आ जाएगी। 

    दुनियाभर में कैसे कई लोग हैं, जो जानवरों को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, सबसे क्यूट हरकत और मस्ती पांडा की ही होती है। कुछ इसी तरह की मस्ती करते हुए  पांडा नज़र आए हैं। इस वीडियो में दो पांडा बर्फ से खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। बर्फ में दोनों पांडा खूब मस्ती कर रहे हैं। एक बड़ा और छोटा पांडा (Panda) बर्फ पर आराम से लेटे हुए है, लेकिन कुछ देर बाद छोटा पांडा बड़े पांडा को परेशान करने लगता है। कभी वो बड़े वाले पांडा के ऊपर चढ़ता तो कभी बर्फ (Snow) से खेलता है। पांडा के इसी हरकत को देख लोग काफी खुश होते हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Smithsonian’s National Zoo (@smithsonianzoo)

    सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर यह वीडियो smithsonianzoo नाम के अकाउंट ने शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देख कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,’ मैं भी बचपन में अपने भाई को इसी तरीके से परेशान करता था।’ कुछ लोगों ने कहा, ‘छोटा पांडा कुछ ज्यादा शरारती लग रहा है।’