Yotube: Cassandra Bankson
Yotube: Cassandra Bankson

    Loading

    नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग जन्म के साथ ही ज़्यादा अंगों के साथ इस दुनिया (Born with Extra Body Parts) में आते हैं। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो किसी कमी के साथ जन्म लेते हैं। कुछ लोगों को तो ज़्यादा उंगलियां, या फिर एक धड़ के साथ दो सिर जुड़े होते हैं। ऐसे कुछ रेयर केस भी होते हैं जहां शख्स दो दिल और सामान्य से ज्यादा अंग के साथ जन्म लेता है। लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर यकीनन आप हैरान (Shocking News) हो जाएंगे और शायद ही अपने ऐसा कभी सुना होगा। 

    महिला के दो प्राइवेट पार्ट 

    दरअसल, हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पास एक नहीं बल्कि दो प्राइवेट पार्ट (Two Vaginas) हैं। जी हाँ, ये सच है। इसे अब कुदरत का करिश्मा कहें या शारीरिक दिव्यांगता, लेकिन ऐसा ही है। इस बात का खुलासा खुद महिला ने सबके सामने आकर किया है। उसने बताया है कि उसके शरीर में एक नहीं दो प्राइवेट पार्ट (Vagina) है। साथ ही दो गर्भाशय (Uterus) भी हैं। यह रेयर ऑफ रेयरेस्ट मामला (Rare case) माना जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी एक केस सामने आ चुका है और अब तक केवल दो ही ऐसे मामले हैं। 

    पहले भी सामने आ चुका एक केस 

    द सन के खबर के अनुसार, यूट्यूब की मशहूर ब्लॉगर कसान्ड्रा बैकसन (Youtuber Cassandra Bankson) ने अपने फैंस को सबसे पहले ये सच्चाई बताई है। बैकसन बताती हैं कि उन्होंने इस सच्चाई को बताने के लिए काफी हिम्मत जुटाई है। उन्होंने बताया कि वो दूसरी लड़कियों की तरह नहीं हैं। उनके शरीर में एक नहीं दो-दो प्राइवेट पार्ट हैं। उनके इस बात को स्वीकार करने के बाद से ही उनके ब्लॉग पर लोगों के सवालों की झड़ी लग गई। हालांकि, इससे पहले भी एक केस सामने आ चुका है और अब तक केवल दो ही ऐसे मामले हैं। 

    सवालों की लगी झड़ी 

    उनके यू-ट्यूब चैनल और ब्लॉग पर दो वेजिना की खबर सामने आने के बाद से ही लोग उनसे कई तरह के सवाल करने लगे हैं। लोगों के जेहन में उनके सेक्स लाइफ और उनकी पर्सनल ज़िंदगी से जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं। जो वह उनसे पूछ भी रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने उनसे पीरियड्स को लेकर भी सवाल पूछे। साथ ही कुछ लोग उनकी नार्मल ज़िंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं, कि वह कैसे अपनी सामान्य ज़िंदगी में ये सब मैनेज कर पाती हैं। 

    यूट्यूबर ने ऐसे दिए सवालों के जवाब 

    कसान्ड्रा बैकसन ने लोगों के सवालों का जवाब भी दिया है। यूट्यूबर का कहना है कि उनके पीरियड सामान्य होते हैं। इसकी वजह है कि उनके पास दो फैलोपियन ट्यूब का होना है। जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं जिससे उन्हें महीने में केवल एक ही बार पीरियड्स आते हैं। ज्ञात हो कि, इससे पहले ऐसा ही एक मामला 27 साल की हेजल जोन्स का सामने आया था। उन्होंने बताया था कि, उन्हें अपनी जवानी के समय में पेट में काफी तेज़ दर्द होता था, जिसकी वजह से उन्हें काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था।