wardha corona

    Loading

    वर्धा. जिले में शनिवार को 205 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले़ इसमें 116 पुरुष व 65 महिला मरीजों का समावेश है़ वहीं 2 की मृत्यु दर्ज की गई़ इसमें वर्धा के 52 व हिंगनघाट के 42 वर्षीय पुरुष का समावेश था. जिले में मृतकों का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा़ जिले में अब तक 431 कोरोनाग्रस्तों ने अपनी जान गंवाई है.

    बता दें कि जिले में प्रतिदिन कोरोना मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे है़ अब तक जिले में कोरोना बाधितों का कुल आंकड़ा 17,914 पर पहुंचा है़ शनिवार को 254 मरीजों ने कोरोना को मात दी़ अब तक कुल 15,806 कोरोनामुक्त हुए है़ वर्तमान में 1677 एक्टिव मरीजों पर उपचार शुरू है.

    तहसील   मरीज

    वर्धा        88

    हिंगनघाट   19

    देवली      39

    आर्वी       30

    आष्टी      08

    कारंजा     09

    समुद्रपुर   11

    सेलू       01

    कुल :   205