wardha corona

    Loading

    वर्धा. जिले में रविवार को 303 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले़ इसमें 181 पुरुष व 122 महिला मरीजों का समावेश है़ वहीं 6 की मृत्यु हो गई. इसमें वर्धा के 33,64,76,84,65 वर्षीय पुरुष व देवली की 65 वर्षीय महिला का समावेश था. दिन-ब-दिन बढ़ते मृतकों के आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है़ अब तक जिले में 437 कोरोनाग्रस्तों ने अपनी जान गंवाई है़ जिले में प्रतिदिन कोरोना मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे है़ अब तक कोरोना बाधितों का कुल आंकड़ा 18 हजार 217 पर पहुंचा है.

    अब तक 15,919 कोरोनामुक्त 

    रविवार को 113 मरीजों ने कोरोना को मात दी़  अब तक कुल 15,919 कोरोनामुक्त हुए है़  वर्तमान में 1861 एक्टिव मरीजों का उपचार शुरू है. वर्धा के साथ साथ आर्वी, हिंगनघाट, देवली शहर में मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन सकते में आ गया है.  

    तहसील   मरीज

    वर्धा        158

    आर्वी       56

    हिंगनघाट   35

    कारंजा     17

    समुद्रपुर    12

    आष्टी      09

    देवली      08

    सेलू       08

    कुल :   303