28 व 29 को सेवाग्राम में ‘सर्व सेवा संघ’ का 88 वां राष्ट्रीय अधिवेशन

Loading

वर्धा. सर्व सेवा संघ (अखिल भारत सर्वोदय मंडल) देशभर में गांधी विचारो पर कार्यरत मुख्य संगठन है़ सर्व सेवा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष दिनांक 28 व 29 नवम्बर को होने जा रहा है़ इस दो दिवसीय अधिवेशन में सर्व सेवा संघ के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा़ 

कोरोना महामारी की वजह से सर्व सेवा संघ का अधिवेशन समय पर नहीं हो पाया था़ अब प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी सहमति के साथ सेवाग्राम में यह अधिवेशन करने का संघ की कार्यकारिणी समिति ने निर्णय लिया है़ महाराष्ट्र प्रदेश सर्वोदय मंडल इस अधिवेशन की मेजवानी कर रहा है़ देशभर से लोकसेवक और वरिष्ठ गांधीजन इस अधिवेशन में शामील होगे़ दिनांक 28-29 नवम्बर को होनेवाले इस अधिवेशन की सभी प्रकार की पूर्व तैयारी व्यवस्थित ढंग से हो चूंकि है.

सभी आगंतुक, मेहमान, प्रतिनिधियों का सर्व सेवा संघ के साथ साथ महाराष्ट्र प्रदेश सर्वोदय मंडल की ओर से स्वागत किया जाएगा़ किसी भी प्रकार की भ्रमित करनेवाली अन्य जानकारी की ओर ध्यान न देकर सभी लोकसेवक सर्व सेवा संघ के सेवाग्राम में हो रहे अधिवेशन में सिरकत करें. ऐसा आहवान सर्व सेवा संघ के प्रभारी कार्यकारी अध्यक्ष चंदन पाल, प्रबंधक ट्रस्टी अशोकुमार शरण ने किया है़