Corona-Administrator Building Seal-in-arvi-wardha

आर्वी में भूमिअभिलेख विभाग का कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक उपाययोजना शुरु कर दी है।

Loading

भूमि अभिलेख कार्यालय पहुंचा था कर्मी

वर्धा.आर्वी में भूमिअभिलेख विभाग का कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक उपाययोजना शुरु कर दी है। इसी तर्ज पर स्थानीय प्रशासकीय ईमारत भी सील कर दी गई है।परिणामवश उक्त इमारत में चल रहे सभी विभागो का कामकाज अगामी तीन दिनों के लिए बंद रखा जाएंगा, ऐसी जानकारी है।

बता दे कि, जिले में पिछले चार दिनों में 20 कोरोनाबाधितों का पंजियन हुआ है। इसमें 4 लोग बाहरी जिले के होने की जानकारी है।सोमवार की सुबह आर्वी के भूमिअभिलेख कार्यालय का कर्मचारी पॉजिटिव निकलने से प्रशासन हरकते में आ गया। जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी कुछ दिनों पूर्व प्रशासकीय ईमारत के ऊपरी माले में भूमि अभिलेख कार्यालय में डाक लेकर पहुंचा था।यह बात ध्यान में आते ही उपविभागीय अधिकारी सुरेश बगले ने प्रशासकीय इमारत सील करने का निर्णय लिया।

सोमवार की दोपहर 1.30 बजे से इमारत में चल रहे विविध विभागों के कर्मियों को बाहर निकाला गया़।पश्चात संपुर्ण इमारत सील कर दी गई़ यह कर्मचारी कितने लोगों के संपर्क में आया, इसकी जानकारी ली जा रही है।खबरदारी के तौर पर उक्त निर्णय लिया गया, ऐसी जानकारी उपविभागीय अधिकारी सुरेश बगले ने दी। 

तीन दिनों तक बंद रहेंगा काम
प्रशासकीय इमारत में उपप्रादेशिकक परिवहन विभाग, भूमि अभिलेख कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, गृह विभाग, एसडीपीओ, उपजिलाधिकारी (भूमी अधिग्रहन), मनरेगा, भू-जल सर्वेक्षण विभाग, रजिस्टार विभाग सहित अन्य सरकारी दफ्तर है। उपरोक्त कार्यालयो में तीन दिन तक कामकाज बंद रहेगा, ऐसी जानकारी है।