वर्धा. बीते सप्ताहभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. एक सप्ताह के भीतर जिले में 1,670 संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है. वहीं 28 संक्रमितों की मौत हुई है. एक सप्ताह में कोरोना से औसतन एक दिन में 4 की मृत्यु हुई है. जिले में कोरोना का पहाला संक्रमित गत वर्ष 10 मई को मिला था. इसके बाद मरीज मिलना आरंभ हुआ. शुरू के दिनों में मरीजों की संख्या कम रही. परंतु जून के बाद आंकड़ा बढ़ता गया. परंतु नये वर्ष में पुराने वर्ष के सभी रिकार्ड टूट रहे है. फरवरी से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. 20 मार्च से 26 मार्च तक सप्ताहभर में जिले में कुल 11,940 व्यक्तियों की टेस्ट की गई, जिसमें 1,670 संक्रमित मिले.
7 दिनों में 1,468 कोरोनामुक्त
सप्ताहभर में 1,468 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए. सप्ताह में सबसे अधिक मौत का आंकड़ा शुक्रवार को रहा. एक ही दिन में 9 संक्रमितों की मौत होने का नया रिकार्ड बना. गत शनिवार को 326 संक्रमित मिले थे, जो सप्ताह का सबसे बड़ा आंकड़ा था. वहीं सबसे अधिक टेस्ट गुरुवार को किए गए.
दिन | कुल संक्रमित | कोरोना मुक्त | कुल टेस्ट | मृत्यु |
शनिवार | 326 | 217 | 1870 | 3 |
रविवार | 198 | 214 | 1234 | 2 |
सोमवार | 116 | 191 | 1438 | 4 |
मंगलवार | 249 | 255 | 1786 | 2 |
बुधवार | 308 | 156 | 1793 | 4 |
गुरूवार | 251 | 234 | 2158 | 4 |
शुक्रवार | 222 | 201 | 1661 | 9 |
कुल | 1670 | 1468 | 11940 | 28 |