FIR
File Photo

    Loading

    वर्धा. ओबीसी के आरक्षण को लेकर गुरुवार को भाजपा ने आंदोलन किया था़ इस मामले में शहर पुलिस ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य दो नेताओं पर मामला दर्ज कर लिया है़ राज्य सरकार के खिलाफ स्थानीय डा़ बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा परिसर में भाजपा की ओर से आक्रोश आंदोलन किया गया.

    इस आंदोलन में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए थे़ काफी भीड़ होने से आंदोलन के दौरान कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ीं. जिलाधिकारी के निर्देशों का उल्लंघन होने के कारण शहर पुलिस ने भाजपा के जिलाध्यक्ष डा़ शिरीष गोडे, आयोजक संजय गाते व शहर अध्यक्ष पवन परियाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.