Police Action

  • 402 वाहन जब्त, 129 दुकान सील, 5339 दुकानों पर कार्रवाई

Loading

वर्धा. कोरोना का फैलाव रोकने प्रशासन प्रतिबंधात्मक उपायोजना पर प्रभावी अमल कर रहा है़ सोशल डिस्टेन्सींग, हैन्डवॉश, मास्क पहनने, सैनिटाईजर का उपयोग आदि नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है़ लॉकडाऊन ने सेंचुरी पुरी कर ली़ इन सौ दिनों में प्रशासन ने करीब 50 लाख 36 हजार 769 का जुर्माना वसूला है़ अबतक 402 वाजन जब्त कर 129 दूकाने सील कर दी गई़ 

राज्य सरकार ने 23 मार्च को लॉकडाऊन घोषीत कर दिया़ जबकि 24 मार्च से संचारबंदी जारी की गई़ परिणामवश जिले में अत्यावश्यक सेवा एवं जिवनावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा सभी प्रकार के निजी प्रतिष्ठाण, कारखाने, दुकाने, उद्योग बंद रखे गए थे़ चौथे व पांचवे लॉकडाऊन में इसमें कुछ हद तक सहुलियत दी गई़ वहीं संक्रमण न फैले इस लिए नियमों का पालन करने का आवाहन किया गया था़ इसपर नजर रखने राजस्व, पुलिस, ग्रामविकास तथा नगर परिषद विभाग के दस्ते तैनात किये गए थे़ संचारबंदी दौरान सब्जी बाजार व अन्य भिड के ठिकाणो पर हो रही थी़ ऐसे 40 ठिकाणो की सूची प्रशासन ने तैयार की़ जहां नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए़ उनके साथ स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधी,पूर्व सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस. के विद्यार्थी भी काम कर रहे थे़ इन सौ दिनों में मास्क न पहनने तथा बगैर किसी वजह घुमनेवालों के 402 वाहन जब्त किये गए़ इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करनेवाले 4 हजार 555 पर मामला दर्ज किये गए़.

जबकि नियमों का पालन न करनेवाले नागरिको से 50 लाख 35 हजार 529 रुपयों का जुर्माना अबतक वसूला गया है़ वहीं 20 व 21 जून को विशेष मुहिम चलाकर मास्क न पहननेवो 3 हजार 993 लोगो से 7 लाख 99 हजार 069 का जुर्माना वसूला गया़ लॉकडाऊन ढिलाई के बाद दुकानो में सोशल डिस्टेन्सींग व सैनिटाइजर का उपयोग न करनेवालो से 1 व 2 जुलाई को धडक मुहिम चलाई गई़ इसमें 5 हजार 339 दुकानों पर कार्रवाई कर 129 दुकाने सील की गई़ जबकि 4 लाख 36 हजार 440 का जुर्माना वसूला गया़ 

त्रीसुत्रि कार्यक्रम पर जोर – जिलाधिकारी
जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने बताया कि, फिलहाल लॉकडाऊन तथा संचारबंदी  नियमों में शिथिलता दी गई है़ किन्तु कोरोना का फैलाव नहीं रुका़ जबकि लोगों के घरो से बाहर निकलने के कारण फैलाव बढ रहा है़ ऐसे समय में प्रशासन त्रीसुत्रि कार्यक्रम पर जोर दे रहा है़ नागरिक खुद की तथा अन्य लोगों के स्वास्थ्य की चिंता कर सरकारी नियमों का पालन करें, ऐसा आवाहन जिलाधिकारी ने किया़ 

उपविभाग निहाय कार्रवाई
उपविभाग    मामले       जुर्माना  
वर्धा               281     29,72,600
आर्वी              147        5,71,481
हिंगनघाट      134        2,57,188 
———————————–
कुल :           562       38,01,269 
———————————–