RTE Admission

  • प्रक्रिया में शामिल होने 30 तक आवेदन आमंत्रित

Loading

वर्धा. वंचित, दुर्बल तबके के बालकों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने आरटीई प्रवेश प्रक्रिया चलायी है़ इसके तहत निजी अनुदानित स्कूलों में 25 फीसदी सीटें आरक्षित रखी जाती है़ वर्ष 2021-22 में जिले की 116 स्कूलें प्रथम चरण में पात्र ठहराई गई है़ इसमें नर्सरी व पहली कक्षा की 1129 सीटें आरक्षित बताई गई़ बता दें कि बालकों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(सी) के अनुसार निजी अनुदानित स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है़ शिक्षा संचालनालय, पुणे के शिक्षा संचालक (प्राथमिक) द़ गो़ जगताप ने आदेश जारी किए है.

1,081 सीटें की गई आरक्षित

जिले की 116 स्कूलें प्रथम चरण के लिए पात्र करार दी गई है़  इसमें नर्सरी के लिए 48 व पहली कक्षा के लिए 1081 सीटें आरक्षित रखी गई है़ आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के लिए 30 मार्च तक अभिभावक आनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते है़  आर्थिक दुर्बल व गरीब तबके के विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्य प्रवाह में लाने का सरकार का उद्देश्य है़  इसके तहत यह प्रक्रिया चलायी जाती है. 

तहसीलवार स्कूलें व सीट

तहसील    स्कूल   सीट

आर्वी        13     94

आष्टी       06     41

देवली       14    140

हिंगनघाट    19    269

कारंजा(घा.)08    55

सेलू         11     96

वर्धा         39    343

समुद्रपुर     06     43

——————–

कुल :       116    1081

———————-