कृषि बिल के विरोध में बैठा सत्याग्रह

Loading

वर्धा. केंद्र सरकार ने पास किए कृषि बिल के विरोध में सर्वत्र आंदोलन शुरु है़ इसी तर्ज पर जिले की विविध सामाजिक व परिवर्तनवादी संगठन तथा राजनीतिक दलो ने जिला किसान-मजदूर आंदोलन समन्वय समिती के अगुवाई में एकत्रीत आते हुए मंगलवार, 15 दिसंबर से बैठा सत्याग्रह किया़ स्थानीय बजाज चौराहे पर शुरु यह सत्याग्रह बेमियादी शुरु रहेंगा, ऐसी जानकारी आंदोलको ने दी़ 

केंद्र की किसान विरोधी नीति के खिलाफ तथा कृषि बिल शीघ्र रद्द करने की मांग को लेकर 15 दिसंबर को किसान अधिकार अभियान ने धरना दिया़ 16 को किसान सभा व आयटक, 17 को आधार संगठना व नाम फाऊंडेशन, 18 को भूमिपुत्र संघर्ष वाहिनी, 19 को अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती व महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती, रविवार, 20 को महिला किसान अधिकार मंच तथा निवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठना, 21 को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पक्ष किसान सभा, 22 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, युवक कांग्रेस व राष्ट्रवादी किसान सभा के नेतृत्व में यह आंदोलन जारी रहेंगा़ 23 से अन्य सामाजिक संस्था व राजनीतिक पार्टी धरणा आंदोलन करेंगे.

आंदोलन के दौरान पोस्ट कार्ड भेजकर केंद्र सरकार का निषेध जताएंगे़ ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में जनजागरण मुहिम चलायी जा रही है़ आंदोलन में किसान अधिकार अभियान, आधार संगठना, महिला किसान अधिकार मंच, वर्धा सोशल फोरम, युवा सोशल फोरम, महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिती, अ. भा. सत्यशोधक समाज, आयटक, महाराष्ट्र राज्य किसान सभा, भारतीय महिला फेडरेशन, अंगणवाडी-बालवाडी कर्मचारी युनियन, म.रा. आशा गुट प्रवर्तक संगठना, शालेय पोषण संगठना, प्रजासत्ताक शिक्षक कर्मचारी संघ, सत्यशोधक महिला प्रबोधिनी, मराठा सेवा संघ, संभाजी ब्रिगेड, जिजाऊ ब्रिगेड, वीर भगतसिंग विद्यार्थी परिषद, निर्माण फाउंडेशन, महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल, कामगार संगठना संयुक्त कृति समिती, बहुजन संघर्ष समिती, राष्ट्र सेवा दल, गोंडवाना एकता परिषद, किसान एकता मंच, जनवादी महिला संगठना, इमारत बांधकाम कामगार संगठना, समता परिषद, अखिल भारतीय विकास युवा परिषद, निवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कल्याणकारी संगठना, राष्ट्रीय युवा संगठन, कास्ट्राईब शिक्षक संगठना, आधारवड, मुस्लीम सोशल फोरम, अ.भा. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती, वीर अशोक सम्राट संगठना, नई तालीम समिती, सहयोग मित्र, दलित युथ पँथर, बुद्धीस्ट रॉयल सोसायटी, डा़ बाबासाहेब आंबेडकर प्रबोधन वाहिनी, यशवंतराव दाते स्मृती संस्था, संबुद्ध महिला संगठना, दीपस्तंभ परिवार, विश्‍वव्यापी गुरुदेव सेवा मंडल, अध्ययन भारती, क्रांती ज्योती संस्था, प्रगतीशील लेखक संघ, युनायटेड रिपब्लीकन पार्टी, समता सैनिक दल, भूमिपुत्र संगठना, ग्राम सेवा मंडल, चेतना विकास, धरामित्र, राष्ट्रीय विद्यार्थी संगठना, सत्यशोधक समाज, निसर्गमित्र ग्राम विकास संस्था, कृषी व्यवसायी संघ, जुनी पेन्शन हक्क संघटना, वाघाडी फाउंडेशन, जय जवान-जय किसान संगठना, आम्ही वर्धेकर एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रिपब्लीकन पार्टी ऑफ इंडिया, शेतकरी कामगार पक्ष, वंचित बहुजन आघाडी, बहुजन समाज पार्टी, विदर्भ राज्य आघाडी ने हिस्सा लिया है़