Shocking: Marriage created a storm, 3 met today

  • दुल्हन की 2 सहेलियां पॉजिटिव, आर्वी के नेताजी वार्ड का व्यक्ती बाधित, शनिवार को 5 मरिजो का पंजियन

Loading

वर्धा. पिपरी (मेघे) के विवाह ने सभी की धडकने बढा दी है. दुल्हा-दुल्हन व उनके तीन नजदिकी रिश्तेदार पॉजिटिव पाये गए़ जबकि शनिवार को पुन: एक धक्कादायक बात सामने आयी़ दुल्हन की 2 सहेलियां भी पॉजिटिव मिलने से प्रशासन सकते में आ गया है़ इसके साथ ही आर्वी के नेताजीवार्ड निवासी व्यक्ती की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है़ यह व्यक्ती गंभीर बिमारी के चलते सावंगी के अस्पताल में भर्ती था़ 

 जिले में कोरोना मरिजों का आंकडा बढते ही जा रहा है़ पिपरी मेघे के विवाह ने सभी के होश उडा दिए है़ इस विवाह से जुडे एकएक कर 5 लोग पॉजिटिव मिले है़ शनिवार, 11 जुलाई को दुल्हन की दो सहेलिया भी कोरोनाबाधित निकली़ इसमें वर्धा तहसील के झडगांव निवासी 22 वर्षिय तथा आर्वी तहसील के बोथली-नटाला निवासी 22 वर्षीय युवति का समावेश है़ दोनो की रिपोर्ट आते ही प्रशासन ने गांव में प्रतिबंधात्मक उपाययोजना शुरु कर दी है़ इसके अलावा आर्वी के नेताजी वार्ड निवासी 42 वर्षिय व्यक्ती सावंगी के आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हुआ था़ उसकी रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव मिली है़ स्थानीय प्रशासन ने नेताजीवार्ड में उपाययोजना शुरु कर दी़ अब प्रशासन का सिरदर्द काफी बढ गया है़ कोरोनाबाधितों के निकट संपर्क में आनेवालों को क्वारंटाईन करने की प्रक्रिया शुरु है़