पहले दिन शुरु हुई 98 स्कूले, 1971 की रही उपस्थिति

  • अधिकांश विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
  • अभिभावको में डर

Loading

वर्धा. सरकारी निर्देशानुसार सोमवार, 23 नवम्बर से राज्य में 9 से 12 वीं कक्ष की स्कूले आरंभ की गई़ इसी तर्ज पर वर्धा जिले में पहले दिन करीब 98 स्कूले शुरु हो पायी. इसमें 1971 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्शायी. अभिभावकों में कोरोना का डर होने से अधिकांश विद्यार्थी स्कूल न पहुंचने की जानकारी सामने आयी है.

बता दे कि, सरकार ने स्कूल आरंभ करने का निर्णय तो लिया़ परंतु इसके सर्वस्वी अधिकारी जिला प्रशासन को दिये गए है. परिणामवश जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने आदेश जारी करते हुए 23 नवम्बर से 1 दिसंबर तक सभी नियमों का पालन करने के बाद ही स्कूले आरंभ करने के निर्देश दिए़ इसके अनुसार जिप के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया पुर्ण की़ शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पहले दिन कुल 98 स्कूले शुरु हुई़ जिले में 9वीं से 12 वीं कक्षा की कुल विद्यार्थी संख्या 14 हजार 674 है़ इसकी तूलना में पहले दिन 1971 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्शायी़ सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को हाथ सैनिटाइज किये गए़ पश्चात उनका तापमान जांचा गया़ जिस विद्यार्थी का तापमान अधिक रहा, उन्हें घर वापिस भेजा गया़ संबंधीत स्कूलों को पुर्णत: सैनिटाईज किया गया, ऐसी जानकारी शिक्षा विभाग ने दी़ पहले दिन अनेक स्कूलो में सुविधा का अभाव देखने मिला़ 

नियमानुसार हुई प्रक्रिया – शिक्षाधिकारी

सरकारी नियमानुसार तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पहले दिन संपुर्ण प्रक्रिया की गई़ जितनी स्कूले सैनिटाईज हुई अथवा पालको के सम्मतिपत्र प्राप्त हुए़ स्कूल प्रबंधन समिति की अनुमति मिलनेवाली ही स्कूले शुरु की गई़ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के बारे में पुरा ध्यान रखा गया. – डा़ मंगेश घोगरे, शिक्षाधिकारी (माध्य.) जिप वर्धा

तहसीलवार शुरु हुई स्कुले

तहसील    स्कूल  विद्यार्थी 

आर्वी       10     121

आष्टी      10     435

कारंजा     13     143

देवली      07    144

वर्धा       18     404

समुद्रपुर   22    202

सेलु        04    232

हिंगनघाट  14    290
———————–
कुल :      98    1971
———————–