Case filed against Congress MLA for threatening policemen

  • छग कांग्रेस की कार्यशाला में कृषि मंत्री चौबे ने कहा

Loading

वर्धा. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कार्यशाला के दूसरे दिन कृषि व सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को गांधी विचारों के संदर्भ में जानकारी देने के बाद उस पर अमल करने से देश का विकास होगा. गांधी के विचारों से देश में विघातक प्रवृत्ति को रोका जा सकता है. गांधी की भूमि से उनके विचार साथ लेकर राज्य में काम करने की हिदायत दी. छग में कांग्रेस ने मजबूत सरकार दी है. कांग्रेस के कार्यकाल में जनता के कल्याण की अनेक योजनांए आरंभ की गई है.

इसकी जानकारी आमजनों तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेदारी है. संगठन को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया. गांधी विचारों को आत्मसात कर गांधी के मार्ग पर चलकर राज्य को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की. संगठन व सरकार को मजबूत बनाने को लेकर मार्गदर्शन किया.

मंगलवार से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तीन दिवसीय कार्यशाला सेवाग्राम के नई तालिम परिसर में आरंभ हुई है. करीब 80 प्रतिनिधि कार्यशाला में उपस्थित शामिल हुए है. इसमें प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा, बलरामपुर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी समेत राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष सहित कुल 85 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं.

गांधी, नेहरू के विचारों का पढ़ाया पाठ

बुधवार की कार्यशाला में महात्मा गांधी के साथ ही जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के विचारों से सबको रूबरू कराया गया. कांग्रेस शासन काल में कौन सी योजनाएं आरंभ की गई. उसकी उपलब्धि क्या रही, देश के विकास में कांग्रेस का योगदान आदि पर जानकारी दी गई. विरोधियों व्दारा किये जा रहे भ्रामक प्रचार को कैसे जवाब दिया जाये, भविष्य की नीति, सांप्रदायिकता से देश को कैसे बचाए जाये, इस पर सचिन राव ने जानकारी दी.

दूसरे दिन कांग्रेसियों ने किया श्रमदान

कांग्रेसियों ने कार्यशाला के दूसरे दिन भी श्रमदान कर पसीना बहाया. आश्रम परिसर के खेत में सुबह श्रमदान किया. गौशाला परिसर में कांग्रेसियों ने श्रमदान किया. गुरुवार को भी श्रमदान किया जायेगा.   

आज आएंगे मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यशाला में शामिल होने वाले है. गुरुवार को सुबह 9 बजे उनका नागपुर एयरपोर्ट आगमन होगा. पश्चात 9.30 बजे वर्धा में उनका आगमन होगा. दोपहर 1 बजे कांग्रेस की कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे. पश्चात उपरांत बापू कुटी का निरीक्षण करेंगे. 2.15 बजे मगन संग्रहालय में जाएंगे.