Wardha Corona: Five workers of Mahavitaran got positive again

  • तीन दिन में मिले दस पॉजीटिव, रायगड से थे लौटे
  • हाईरिस्क तीन व्यक्ती हुए संक्रमित
  • देवली तहसील के 2, हिंगनघाट के 3

Loading

वर्धा. जिले में कोरोना का संक्रमण गत तीन दिनो में तेजी से फैल रहा है। रविवार को पांच व्यक्ती कोरोना संक्रमित पाये गए है। इनमे से तीन हिंगनघाट तथा दो देवली तहसील के पुलगांव व विजयगोपाल निवासी बताये गए़ पांच मे से तीन व्यक्ती कोरोना संक्रमित व्यक्ती के संपर्क में आने की जानकारी है। परिणामवश उन्हे हाईरिक्स में रखा गया था।

महावितरण के वर्धा उपविभाग के 9, हिंगनघाट उपविभाग के 6 व आर्वी उपविभाग 5 कर्मीयों को पेण भेजा। जहां से यह कर्मी 1 जुलाई को लौटे थे। शनिवार को 20 में तीन कर्मीयों की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी थी। आज फिर पांच व्यक्तियो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसमें हिंगनघाट स्थित संत तुकडोजी वार्ड निवासी 29 व 30 वर्षिय व्यक्ती का समावेश है।

उसी तरह उनके संपर्क में आये 55 वर्षिय व्यक्ती भी पॉजिटिव पाया गया है। देवली तहसील के पुलगांव निवासी 40 वर्षीय तथा विजयगोपाल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन ने उक्त ठिकाणो पर उपाययोजना आरंभ कर दी है। इन कर्मियों के संपर्क में आये व्यक्तियो की खोजबीन में प्रशासन जुट गया है।