corona

Loading

वर्धा. जिले में कोरोना का कहर रुकने का नाम ही नही ले रहा है. गुरुवार व शुक्रवार दो दिन में जिले में 285 नए मरिज मिले़ जबकि 11 की मौत दर्ज की गई़ मृतकों का आंकडा बढने से नागरिकों में दहशत व्याप्त है़ 

गुरुवार को जिले में 115 नए मरिज मिले थे, जबकि 5 की मौत दर्ज की गई थी़ जबकि शुक्रवार, 18 सितम्बर को 170 नए पाजिटिव मरिज मिले़ जिले का कुल आंकडा 3158 तक पहुंच चुका है़ वहीं शुक्रवार को 7 की मृत्यु हुई़ इसमें वर्धा के 67 वर्षिय पुरुष, 65, 64 वर्षिय महिला, हिंगनघाट में 80, 51, 63 वर्षिय पुरुष तथा पुलगाव में 39 वर्षिय पुरुष का समावेश है़ इसी के साथ मृतको का कुल आंकडा 80 पर पहुंच चुका है़  शुक्रवार को मिले बाधितों में वर्धा तहसील के 128 मरिजों में पुरुष 79, महिला 49, देवली के 13 मरिजों में पुरुष 11, महिला 2, सेलू के 7 मरिजों में पुरुष 4, महिला 3, आर्वी के 4 मरिजों में पुरुष 3, महिला 1, आष्टी में 2 पुरुष व एक महिला, कारंजा में 2 पुरुष, समुद्रपुर में पुरुष 1, महिला 2, हिंगनघाट में पुरुष 8, महिला 2 मरिजो का समावेश है़