politics
File Photo

Loading

वर्धा. 28 सितम्बर 1953 को महाराष्ट्र के नेताओं ने नागपुर करार कर 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की़ इसमें विदर्भ को भी शामील किया़ उक्त एग्रीमेन्ट के अनुसार 11 बाते तय की गई थी़ परंतु इसमें से एक भी बात का पालन नहीं किया गया़ एग्रीमेन्ट नियमों का पालन न होने से यह करार का उल्लंघन माना जाता है़  परिणामवश उक्त करार की होली जलाने का निर्णय विदर्भ राज्य आघाडी समिति ने लिया है़ विदर्भ विकास के लिए स्वतंत्र विदर्भ ही एकमात्रा विकल्प है, ऐसा ऐलान कर सोमवार को यह आंदोलन किया जा रहा है़  

 नागपुर एग्रीमेन्ट के अनुसार विदर्भ की जनता को समान न्याय देकर जनसंख्या के प्रमाण में महाराष्ट्र की नोकरभर्ती में 23 फिसदी तथा विकास कामों में 23 फिसदी निधी देने की बात तय हुई थी़ परंतु सरकारी नोकरी में मात्र 6 फिसदी तथा उच्च पदस्थ नोकरी में विदर्भ के लोगो को ढाई फिसदी तक अवसर दिये गए़ संपुर्ण नोकरिया महाराष्ट्र के नागरिकों को जानबुझकर दी गई़ वही विदर्भ के युवाओं को बेरोजगार कर दिया़ इसी के चलते आज विदर्भ में बेरोजगारी बढ गई है़ 75 हजार करोड सिंचाई के तथा 50 करोड विदर्भ की सडकों के महाराष्ट्र सरकार ने हजम कर विदर्भ के विकासकामों पर अन्याय किया गया़ 131 सिंचाई प्रकल्पो में से एक भी प्रकल्प 30 वर्षों से पुर्ण नहीं हुआ़ परीणामस्वरुप खेती व उद्योगव्यवसाय पर परिणाम हो रहा है़ इस लिए किसान आमहत्या के साथ बेरोजगारी बढ रही है़

इन सभी बातों पर एक ही विकल्प है, स्वतंत्र विदर्भ़ फलस्वरुप विदर्भ राज्य आंदोलन समिति 28 सितम्बर की सुबह 10 बजे स्थानीय छत्रपति शिवाजी महाराज चौराहे पर आंदोलन करेंगी़ सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज को अभिवादन किया जाएंगा़ इसके बाद नागपुर करार की होली जलायी जाएगी़ इस आंदोलन में शामील होने का आवाहन किसान संगठना युवा आघाडी राजाध्यक्ष सतिश दाणी, विदर्भ राज्य आंदोलन समिति युवा आघाडी के जिल्हाध्यक्ष सचिन डाफे, किसान संगठना युवा आघाडी देवली तहसील अध्यक्ष मुकेश धाडवे, वर्धा तहसील अध्यक्ष विशाल फालके, विदर्भ राज्य आंदोलन समिति युवा आघाडी के वर्धा तहसील अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, तहसील उपाध्यक्ष प्रकाश मसराम, सचिव रोशन कसले, महेश मसराम, अमन मसराम, विशाल नैताम, संगदिप कांबले, अंकुश सेंदरे, सूरज आत्राम व विदर्भ राज्य आंदोलान समिति की महिला शहर अध्यक्ष माधुरी पझारे, युवती शहर अध्यक्षा नंदा प्रजापाति, प्रतिभा ठाकरे, रोशनी उईके, करुणा काबंले, जनक्रांति सेना के जिला उपप्रमुख प्रसाद कोडगीरवार, कार्तिक पाठक, अभिषेक धूर्वे ने किया है़