Crop Loan

    Loading

    वाशिम. जिले में इस वर्ष खरीफ मौसम में 1 लाख 4 हजार 791 किसानों को फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य रखा गया था़  इस दौरान अब खरीफ का मौसम आधा हो रहा है़  लेकिन अभी तक 70 प्रतिशत याने 87,461 किसानों को फसल कर्ज का वितरण किया गया़  जबकि अभी जिले के 17,320 किसान कर्ज की प्रतीक्षा में है़  जिले में इस आर्थिक वर्ष के लिए खरीफ व रबी मौसम मिलाकर कुल 1 लाख 12 हजार 93 किसानों को 1,100 करोड़ रुपयों का फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य रखा गया था़

    इस में खरीफ मौसम के लिए 1 लाख 4 हजार 791 किसानों को 1,025 करोड़ रुपयों का तो रबी मौसम के लिए 7,300 किसानों को 75 करोड़ रुपयों का कर्ज वितरण का लक्ष्य दिया गया है़  प्रत्यक्ष में खरीफ मौसम आधे पर आया हुआ है़  ऐसे में 784 करोड़ 68 लाख रू., कुल 86,879 किसानों को फसल कर्ज वितरित किया गया है़  31 जुलाई तक 17,192 किसान फसल कर्ज की प्रतीक्षा में है़  इसमें सार्वजनिक क्षेत्र व निजी क्षेत्र के बैंकों को 32,109 किसानों को खरीफ मौसम में फसल कर्ज वितरण करना था़.

    लेकिन 29 जुलाई तक केवल 19,400 किसानों को 183 करोड़ 88 लाख रुपयों का फसल कर्ज वितरित किया है़  जिले में सहकारी बैंकों को खरीफ मौसम के लिए 62,918 किसानों को 605 करोड़ फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य दिया गया था़  इन में से 59,839 किसानों को 452 करोड़ 20 लाख रुपए फसल कर्ज इन बैकों से वितरित किए गए है़  यह प्रमाण निर्धारित लक्ष्य के 74.73 प्रतिशत है़.