जनसंपर्क अभियान का स्वागत

वाशिम. विगत अनेक वर्षों से देश में कांग्रेस की सत्ता थी़ लेकिन आम जनता की समस्या ज्यो की त्यो ही रही़ लेकिन भाजपा सत्ता में आने पर कांग्रेस ने जो नहीं किया वह भाजपा ने किया है़ जनता का दर्द दूर

Loading

वाशिम. विगत अनेक वर्षों से देश में कांग्रेस की सत्ता थी़ लेकिन आम जनता की समस्या ज्यो की त्यो ही रही़ लेकिन भाजपा सत्ता में आने पर कांग्रेस ने जो नहीं किया वह भाजपा ने किया है़ जनता का दर्द दूर करने की शक्ति केवल भाजपा में ही है़ रिसोड विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनने पर विकास का सबेरा होगा ऐसा प्रतिपादन भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु पाटिल राजे ने किया़ वे मेडशी सर्कल में जनसंपर्क अभियान के दौरे पर थे. मेडशी सर्कल के मुंगला ग्राम में केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे के निधि से सभामंडप का भूमिपूजन सरपंच सिंधुताई पवार के हाथों हुआ़ इस अवसर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु पाटिल राजे, गुटनेता शामभाऊ बढे, गजाननराव केले, उपसरपंच दिगाबंर पवार, उध्दवराव राऊत, बुथ प्रमुख किशोर ठाकरे, प्रदेश सदस्य गोपाल पाटिल राऊत, गणेश कुटे, सौरभ गंगावणे समेत ग्राम की महिला, पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे़ यहां पर जनसंपर्क अभियान का जोरदार स्वागत किया गया़ दरम्यान गोकसांवगी में राजु पाटिल राजे ने मार्गदर्शन पर उपस्थितों को संबोधित किया़ यहा पर सरपंच राधेशाम घुगे, अशोकभाऊ सानप, पूर्व सभापति गवली, सुनिल बेलोकार, नंदु मगर, गजानन भाग्यवंत, सौरभ गंगावणे, गणेश कुटे, महादेव पवार व भाजपा कार्यकर्ता, पदधिकारी व ग्रामस्थ उपस्थित थे़ यह अभियान रिधोरा से निकलकर गोकसावंगी, मुंगला, रेगाव, खेर्डा, कोलदारा गया़ इस जनसंपर्क अभियान को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है़