CAA व NRC से कोई खतरा नहीं : कुलकर्णी

वाशिम. नागरिकता सुधार कानून भारत के किसी भी नागरिकों के विरोध में नहीं है़ इस देश में मुस्लिम सर्वाधिक सुरक्षित है़ पाकिस्तान,अफगानिस्तान व बांगलादेश इन तीन देश में से धर्म उत्पीड़न के कारण भारत

Loading

वाशिम. नागरिकता सुधार कानून भारत के किसी भी नागरिकों के विरोध में नहीं है़ इस देश में मुस्लिम सर्वाधिक सुरक्षित है़ पाकिस्तान,अफगानिस्तान व बांगलादेश इन तीन देश में से धर्म उत्पीड़न के कारण भारत में शरण आए हिंदू, जैन, बौध्द, पारसी व क्रिश्‍चनों को नागरिकता बहाल करने के लिए यह कानून अस्तित्व में आया है़ यहां के किसी की भी नागरिकता से वंचित करने के लिए यह कानून न होकर नागरिकता प्रदान करने के लिए यह कानून है़ लेकिन अपने स्वार्थ हेतु राजनीतिक विरोधक लोगों में भय का वातावरण फैला रहे हैं. उक्त प्रतिपादन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने वाशिम में किया है़

वत्सगुल्म युवा प्रतिष्ठान व्दारा सीएए व एनआरसी कानून के समर्थनार्थ स्थानीय विट्ठलवाडी सभागृह में व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिवराय कुलकर्णी प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे़ इस अवसर पर शंकरराव ढोबले, विजय दायमा महाराज, एड.विजय जाधव, संदीप देशमुख, प्रा़ दिलीप जोशी, सागर महाराज, पंकज महाराज आदि उपस्थित थे़ देश विभाजन के बाद वहा के अल्पसंख्यक लोगों की संख्या में भारी कमी आयी थी़ विरोधकों ने देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं है़ यह कहना शुरू किया है़ दूसरी ओर आतंकवादियों को शरण देने की भाषा भी बोलने लगे जिससे इस संदर्भ का संभ्रम इन लोगों व्दारा निर्माण किया है़ उन्होंने बताया कि श्रीलंका में बुरका पर बंदी होकर चीन में रोजा भी नहीं रख सकते. उन्होंने कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए कार्य कर रही है़ इसलिए किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने का अनुरोध किया़ कार्यक्रम का संचालन वैभव वायचाल ने किया़