जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

लेकिन क्या आप जानते हैं की गैंगस्टर के खानदान में स्वतंत्रता सेनानी, ब्रिगेडियर और उप-राष्ट्रपति जैसे लोग शामिल है? तो आइए आज आपको बताते है उनके बारे में 

उत्तर प्रदेश के एक सजायाफ्ता गैंगस्टर और राजनेता, 61 साल के मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे।

गैंगस्टर मुख्तार पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के रिश्तेदार था।

वहीं मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ काम किया था। वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।

इनके आलावा मुख्तार के नाना मोहम्मद उस्मान भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे। उन्हें  1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था। सेना में 'जय हिंद' कहने की परंपरा ब्रिगेडियर उस्मान ने ही शुरू की थी।

बहरहाल, गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को फ़िलहाल दफनाने की तैयारी चल रही है। मुख्तार अंसारी 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद रहा। 

बता दें MP MLA कोर्ट ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के लिए अप्रैल 2023 में मुख्तार अंसारी  को दोषी ठहराया और 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। 

फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में मुख्तार को 13 मार्च, 2024 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।