IPL 2024 टीम के कई ऐसे कप्तान हैं, जो शायद टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मजबूत नहीं कर पाए हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ हैं, जो टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा शायद ही बन पाए। 

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीम इंडिया में वह भी शायद ही दिखाई दें। हालांकि उनका फॉर्म इसे बदल भी सकता है।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनकी भी उम्मीद काफी कम है।

LSG के कप्तान KL राहुल से आगे इस समय DC के कप्तान ऋषभ पंत और RR के कप्तान संजू सैमसन चल रहे हैं। हालांकि वह अनुभव के कारण अपना दावा पक्का कर सकते हैं। 

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीम इंडिया में इनकी जगह भी ना के बराबर है।