पुरानी डबल डेकर बसें हुईं रिटायर, जुलाई 2024 से चलेंगी 900 ई-बसें

डबल डेकर बसों में रोजाना हजारों लोग सफर करते थे, लेकिन शुक्रवार 15 सितंबर को बेस्ट की डबल डेकर बसों ने अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचकर मुंबई की सड़कों से रिटायरमेंट ले लिया।

Photo: Twitter

करीब 86 साल से मुंबई की सड़कों पर सफर कर रही ये डबल डेकर बसें अब बस इतिहास बन जाएंगी और सड़कों पर नजर नहीं आएंगी।

Photo: Twitter

जब ये डबल डेकर बसें सड़कों पर अंतिम सफर के लिए निकलीं तो इन्हें फूलों से सजाया गया। बसों में यात्रा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

Photo: Twitter

बेस्ट की डबल डेकर बसों को अपनी आंखों के सामने इतिहास बनता देख मुंबईवासी बसों को अलविदा कहते दिखे और इसकी आखिरी यात्रा को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

Photo: Twitter

90 के दशक में BEST के पास लगभग 900 डबल-डेकर बसें थीं। 2008 से डबल डेकर बसों की संख्या घटा दी गई।

Photo: Twitter

दरअसल डबल डेकर बसों के रखरखाव और संचालन में अधिक लागत के कारण 2008 के बाद नई डबल डेकर बसें नहीं खरीदी गईं।

Photo: Twitter

2023 की शुरुआत तक BEST के पास केवल 50 डबल-डेकर बसें बची थीं। मुंबई ट्रांसपोर्ट के पास फिलहाल 7 डबल डेकर बसें हैं। इनमें से तीन बिना छत वाली ओपन डेकर बसें हैं।

Photo: Twitter

15 सितंबर को आखिरी बार डबल डेकर बसें चली थीं और अब 5 अक्टूबर से ओपन डेकर बसें भी सड़कों से हटा दी जाएंगी।

Photo: Twitter

मुंबई में डबल डेकर बसें चलना बंद नहीं होंगी, केवल पुरानी बसों और ओपन डेकर बसों को नई डबल डेकर बसों से बदला जा रहा है।

Photo: Twitter

मुंबई में डबल डेकर बसें चलना बंद नहीं होंगी, केवल पुरानी बसों और ओपन डेकर बसों को नई डबल डेकर बसों से बदला जा रहा है।

Photo: Twitter

इस साल फरवरी से कुछ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें मुंबई की सड़कों पर चल रही हैं। इसका रंग लाल और काला है, जबकि पुरानी डबल डेकर बसें लाल होती थीं।

Photo: Twitter

BEST की पुरानी डबल डेकर बसों को इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों से बदल दिया गया है। फिलहाल BEST के बेड़े में 35 नई डबल डेकर बसें शामिल की गई हैं।

Photo: Twitter

BEST की यह पहल वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए की गई है। इसलिए मुंबईकरों के लिए नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें आ गई हैं।

Photo: Twitter