होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा इससे पहले ही होलिका दहन 24 मार्च को होगा। इस दिन कई लोगों का होलिका दहन देखना वर्जित माना जाता है।

गर्भवती महिलाओं को होली जलते नहीं देखना चाहिए और ना ही परिक्रमा करनी चाहिए। कहा जाता है दहन देखने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर होता है।

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को भी होली का त्योहार देखना शुभ नहीं होता है। इससे दांपत्य जीवन में परेशानी आती है।

सास-बहू को भी होलिका दहन एक साथ नहीं देखना चाहिए। कहते है जब दहन साथ देखते है तो रिश्तों में दरार आती है

नवजात शिशु को होली दहन में नहीं ले जाना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार यह सही नहीं होता है धुएं से बच्चे को नुकसान हो सकता है।