प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने का है ये खास अंदाज!

पीएम मोदी देश के पहले ऐसे नेता हैं, जो अपने जन्मदिन के मौके भी देश के लिए काम करना पसंद करते है। 

Photo: Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने बर्थडे पर देश के कुछ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी जनता के हितों को ध्यान में रखकर भारतवासियों को कई सौगातें भी देंगे।

Photo: Twitter

आइये आपको बताते हैं कि मोदी जी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान अपना जन्मदिन कैसे मनाया?

Photo: Twitter

64 साल के नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। अपने 64वें जन्मदिन पर उन्होंने अहमदाबाद में अपनी मां से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। 

Photo: Twitter

2014 में अपने जन्मदिन पर मोदी जी ने गुजरात सरकार के स्वावलंबन अभियान को भी लॉन्च किया था।

Photo: Twitter

साल 2015 में प्रधानमंत्री ने अपना 65वां जन्मदिन सेना सेना स्मारक को विजिट करते हुए मनाया।

Photo: Twitter

साल 2016 में पीएम मोदी ने अपना 66वां जन्मदिन दिव्यांग व्यक्तियों के साथ मिलकर मनाया था।

Photo: Twitter

पीएम मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन पर छात्रों द्वारा वैदिक भजनों के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।

Photo: Twitter

प्रधानमंत्री ने अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने एक प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और छात्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Photo: Twitter

साल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जन्मदिन स्वर्गीय मां हीराबेन के साथ मनाया। उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और वहां के छात्रों से भी मुलाकात की।

Photo: Twitter

साल 2020 में भी देश कोरोना की लहर से जूझ रहा था। ऐसे में पीएम मोदी ने जनता की मूल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को प्रारंभ किया।

Photo: Twitter

साल 2021 में प्रधानमंत्री ने अपने 71वें जन्मदिन पर देश को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए जनता को 2.26 करोड़ टीके लगवाए। वहीं, इस मौके पर बीजेपी ने स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसे कई कार्यक्रमों की योजना बनाई थी।

Photo: Twitter

साल 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ 72 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया था। उस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Photo: Twitter