शादियों का सीजन चल रहा है जिसमें कई रीति रिवाजों के बारे में आप कम ही जानते होगे। क्या आपको पता है बंगाली शादियों में मछलियों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है जो शुभ शगुन देता है।

बंगाली शादी में मछली को बेहद ही शुद्ध माना जाता है इसलिए दुल्हन का परिवार एक मछली को बकायदा दुल्हन की सजाकर लाता है। इसके बिना विवाह की रस्म पूरी नहीं होती।

बंगाली मान्यता के अनुसार, मछली समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक मानते है इसलिए इसे दुल्हन की तरह सजाकर दूल्हे के परिवार की तरफ से भेंट की जाती है।

विवाह के दिन मछली को आभूषणों, सिंदूर, चुनरी, पान और एक खूबसूरत रेशम की साड़ी से दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

दुल्हन के ससुराल वालों की ओर से दुल्हन की खुशी और सफल शादीशुदा जीवन की कामना के लिए मछली सजाकर उपहार में दी जाती है।

इस तरह से मछली को सजाने का रिवाज दूल्हे के परिवार द्वारा दुल्हन को सजी हुई मछली उपहार में देना उसकी खुशी के लिए और खुशहाल वैवाहिक शुभकामनाएं देने का तरीका होता है।