‘वुमन डे’ पर फैंस को मिला तोहफा, सोनाक्षी सिन्हा ने जारी किया वेबसीरीज का फर्स्ट लुक

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अनटाइटल्ड वेबसीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अदाकारा दमदार किरदार के साथ बेहतरीन लुक में दिखाई देंगी। सोनाक्षी इस अनटाइटल्ड वेबसीरीज को लेकर काफी उत्साहित है। इसी बीच अभिनेत्री ने इस वेबसीरीज का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है। खास बात यह है कि ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) के एक दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अनटाइटल्ड वेबसीरीज का दमदार लुक जारी किया है। 

    अनटाइटल्ड वेबसीरीज का फर्स्ट लुक को रिलीज कर सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा ‘यहां कोई सीमा नहीं है कि महिलाएं क्या कर सकती हैं। इस पर हम सभी का विश्वास बार-बार मजबूत हुआ है।’ #WomensDay की पूर्व संध्या पर, हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं! अभी तक फिर से सबको दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि लड़कियों को कैसे किया जाता है!’

    देखें दमदार FIRST LOOK- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    अनटाइटल्ड वेबसीरीज में सोनाक्षी पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई देंगी। अभिनेत्री का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। अगर जारी फर्स्ट लुक में सोनाक्षी पटरियों के बीच खड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस अफसर की वर्दी में सोनाक्षी जबरदस्त नजर आई। बता दें. सोनाक्षी ने सिर्फ दर्शकों के लिए वेबसीरीज का फर्स्ट लुक जारी किया है। उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है कि इसका नाम क्या होगा? किसने निर्देशित किया है? खास बात है कि सोनाक्षी वेबसीरीज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार डेब्यू करेंगी।