2 people were killed, 5 buried under debris due to a landslide near Jumma village of Pithoragarh district of Uttarakhand says CM Pushkar Singh Dhami
Representative Image

Loading

काठमांडू: पश्चिमी और पूर्वी नेपाल (Nepal) में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा (Heavy Rain) के चलते भूस्खलन (Landslide) की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। यह जानकारी अधिकरियों ने दी। नेपाल में मंगलवार से ही भारी से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा शनिवार तक जारी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम नेपाल के वालिंग नगरपालिका क्षेत्र में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में इसी तरह की घटना में सियांग्जा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की की जबकि पल्पा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पूर्वी नेपाल में धनुका नगरपालिका क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पल्पा में हुए एक भूस्खलन की चपेट में आने के बाद पांच व्यक्ति लापता हैं। नेपाल सेना और नेपाल पुलिस की एक संयुक्त टीम को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।