54 Indian fishermen arrested in Sri Lanka released, were detained by Sri Lankan Navy on 24 March
Representative Image

    Loading

    कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) की नौसेना (Navy) ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 54 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को गिरफ्तार (Arrest) किया है और उनकी पांच नौकाएं जब्त की हैं। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने मछुआरों को बुधवार को उत्तरी तट और उत्तर पूर्व के इलाकों से गिरफ्तार किया।

    नौसेना ने बयान में कहा,‘‘ विदेशी मछुआरों के श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर और श्रीलंका के मत्स्य संसाधन पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नौसेना श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध मत्स्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार गश्त कर रही है।”

    नौसेना ने जाफना के कोविलान के तट से तीन समुद्री मील दूर भारतीय मछुआरों की एक बड़ी नौका जब्त की, उसमें 14 लोग सवार थे। बयान में कहा गया कि दो और नौकाएं मन्नार में पेसालाई से सात समुद्री मील दूर पकड़ी गईं, इनमें 20लोग सवार थे। नौसेना ने कहा कि उसने पहले भी भारतीय प्राधिकार को इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी दी है।