75 साल की बुजुर्ग से पंगा लेना पड़ा महंगा, दादी ने दनादन मुक्के मार के कर दिया शख्स को बेहाल, देखें Video

    Loading

    अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में एक शख्स ने 75 वर्षीय दादी (Asian Woman Attacked) पर हमला कर दिया। बता दें कि, दादी चीन की रहने वाली हैं और उनका नाम Xiao है। सड़क पर खड़ी दादी को शख्स ने अचानक मुक्का मार दिया। उनकी आंखों पर काफी चोट आई, लेकिन दादी ने भी हार नहीं मानी, उन्होंने शख्स को धूल चटा दी।  

    दादी ने चटा दी धूल 

    दरअसल इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दादी  Xiao रेड लाइट पर खड़ी थी। वो सिग्नल होने का इंतजार कर रही थी। Steven Jenkins नाम का शख्स उनके पास आया और उसने उनपर हमला कर दिया। दादी ने भी इस हमले का करारा जवाब दिया। उन्होंने एक लकड़ी उठा ली और आत्मरक्षा में उसपर हमला कर दिया। दोनों को ही अस्पताल में दाखिल किया गया।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, बुजुर्ग दादी रो रही है। उसका चेहरा सूजा हुआ है। उसके हाथ में आइसपैक है। पास में लोग और पुलिसवाले भी खड़े हैं जबकि जिस बंदे ने उनपर हमला किया था। वो स्ट्रेचर पर लेटा पड़ा है। वो भी जख्मी है। उसको पुलिस ने हथकड़ी बांध रखी है। बता दें कि बीते दिनों अटलांटा में भी एक शख्स ने गोलीबारी कर दी थी। इसमें 8 लोग मारे गए जिसमें से 6 एशियाई लोग थे।

    डरी हुई है दादी 

    Xiao Zhen Xie ने एक इंटरव्यू में बताया कि, उनके साथ उनकी बेटी Dong-Mei Li भी थी।उनकी बेटी ने बताया कि वो काफी डर चुकी हैं। उनकी आंख  ठीक नहीं है। दाहिनी आंख की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। लोगों ने उनके मेडिकल खर्च के लिए कैंपेन चलाया है, जिसमें लोग मदद के लिए पैसे डोनेट कर रहे हैं।