Azerbaijan army units enter Aghadam region, Armenia handed over under ceasefire agreement

Loading

मास्को: अज़रबैजान की सेना (Azerbaijan Army) की इकाइयां शुक्रवार सुबह अघदाम क्षेत्र (Aghadam Region) में दाखिल हुईं। यह क्षेत्र युद्धविराम समझौते के तहत आर्मीनिया के बलों (Armenian Army) ने अज़रबैजान को सौंपा है। अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने यह जानकारी दी। इस समझौते के चलते अलगाववादी क्षेत्र नागोरनो-काराबाख (Nagorno-Karabakh) में छह हफ्ते तक चला संघर्ष समाप्त हो गया। 

दोनों देशों के बीच युद्धविराम (Ceasefire) पिछले हफ्ते रूस (Russia) ने करवाया था। इसमें तय हुआ कि आर्मीनिया नागोरनो-काराबाख सीमाओं के बाहर स्थित अपने नियंत्रण वाले कुछ इलाके अज़रबैजान को सौंपेगा। इनमें से पहला इलाका अघदाम शुक्रवार को सौंपा गया। नागोरनो-काराबाख क्षेत्र आजरबैजान के दायरे में आता है लेकिन इस पर जातीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण रहा है। (एजेंसी)