BBC's list of 100 women: Shaheen Bagh's Bilkis Dadi, four Indians including 13-year-old Ridhima Pandey

Loading

लंदन: बीबीसी (BBC) द्वारा जारी 100 महिलाओं की सूची में चार भारतीयों (Indian) को शामिल किया गया है जिनमें पैरा-एथलीट (Para Athlete) और वर्तमान पैरा-बैडमिंटन (Para-Badminton) विश्व चैंपियन (World Champion) मानसी जोशी (Mansi Joshi) तथा जलवायु कार्यकर्ता (Climate Change Activist) रिधिमा पांडे (Ridhima Pandey) शामिल हैं। ‘बीबीसी 100 महिलाएं, 2020′ (BBC 100 Women, 2020) सूची मंगलवार को जारी की गयी।

इस सूची में दुनिया भर में प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया है। सूची में चर्चित नामों से लेकर बिना चर्चा में आये काम करने वाली महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

इस सूची में 82 वर्षीय बिलकिस बानो (Bilkis Bano) भी शामिल हैं जिन्हें नए नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शामिल किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु (Tamil Nadu) की इसाइवानी (Isaivani) को भी सूची में स्थान मिला है। उन्हें गायन में पुरूष वर्चस्व को तोड़ने के लिए सूची में शामिल किया गया है।

बीबीसी ने एक बयान यह जानकारी दी। बयान के अनुसार फिनलैंड की पूरी तरह से महिला गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाली सना मारिन शामिल हैं। इसके अलावा सारा गिल्बर्ट (Sara Gilbert) भी सूची में हैं जो कोरोना वायरस टीका (Corona Virus Vaccine) कार्यक्रम के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) की शोध प्रमुख हैं।

जलवायु कार्यकर्ता और अभिनेत्री जेन फोंडा (Actress Jane Fonda) भी सूची में शामिल हैं। बीबीसी ने कहा कि इस असामान्य वर्ष में, जब दुनिया भर में महिलाओं ने दूसरों की खातिर कई त्याग किए हैं, 100 महिलाओं की सूची में एक स्थान उनके सम्मान में रिक्त रखा गया है।