मुंबई: अक्सर आपने प्लेन (Plane) के हैरतअंगेज़ लैंडिंग (Landing) के वीडियो (Video) या फिर तस्वीरें देखि होंगी। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देख आप हैरान हो जाएंगे।
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि तेज़ रफ़्तार से एक हाइवे (Highway) पर गाड़ियां (Cars) दौड़ रही हैं तभी अचानक से एक प्लेन की लैंडिंग हो जाती है और ये प्लेन कुछ मीटर तक गाड़ियों के साथ हाइवे पर दौड़ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के बाद एक कार से इस प्लेन की टक्कर भी हुई लेकिन घटना में किसी को चोट नहीं लगी।
ICYMI: A plane landed on 35W last night. (Yes, really!)
While this isn’t *quite* what we mean by a “multimodal transportation system,” we’re glad no one was injured and are impressed by the pilot’s effort to #zippermerge from above! pic.twitter.com/imPdiQ1wMX
— Minnesota Department of Transportation (@MnDOT) December 3, 2020
दरअसल, अमेरिका के मिनेसोटा राज्य (Minnesota) में बीते बुधवार रात को करीब 9:30 बजे, इस सिंगल इंजन प्लेन ने हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कर दी और कुछ दूरी तक ये प्लेन गाड़ियों के साथ दौड़ता हुआ नज़र आया। लैंडिंग की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं जिसे बाद में मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट (Minnesota Department of Transport) ने ट्वीट किया है और लिखा लिखा, “सच है! एक प्लेन ने हाइवे पर लैंडिंग की।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लेन की लैंडिंग के बाद जिस वक्त प्लेन हाइवे पर दौड़ रहा था उस समय इसके रास्ते में तेज़ी से दौड़ते हुए कार आ गई और प्लेन की टक्कर उस कार से हो गई। लेकिन इस एक्सीडेंट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और ज़्यादा नुक्सान भी नहीं हुआ।