Clash to protest musician-turned-politician Bobi Wine's arrest, 45 dead, 800 arrested

Loading

कंपाला (युगांडा): गत सप्ताह युगांडा (Uganda) के विपक्षी नेता (Opposition Leader) और संगीतकार (Musician) बोबी वाइन (Bobi Wine) की गिरफ्तारी पर उपजे विरोध के कारण हुई झड़प में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 800 से अधिक लोग गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस प्रवक्ता फ्रेड एनंगा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति है। युगांडा में पिछले एक दशक में यह संघर्ष का सबसे बुरा दौर है। देश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

एनंगा ने कहा कि लूका में वाइन की गिरफ्तारी के बाद 18 नवंबर को विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जो दो दिन तक चला और इस दौरान गिरफ्तारी की गई। वाइन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और कोविड-19 के नियमों के चलते उन्हें 200 से कम संख्या में लोगों को संबोधित करना था।

पुलिस का आरोप है कि वाइन ने कानून तोड़कर सभा को सम्बोधित किया। बाद में उन पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले सप्ताह हुई हिंसा की निंदा की थी और युगांडा के अधिकारियों से कहा था कि वह मानवाधिकार का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें।