कोरोना वायरस से ईरान में एक ही दिन 49 लोगों की मौत

तेहरान. चीन से पैदा हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचाया हैं। साथ ही सभी देशों में तेजी से फ़ैल रहा हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, ईरान में एक ही दिन में कोरोना वायरस से 49 लोगों की मौत हो गई

Loading

तेहरान. चीन से पैदा हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचाया हैं। साथ ही सभी देशों में तेजी से फ़ैल रहा हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, ईरान में एक ही दिन में कोरोना वायरस से 49 लोगों की मौत हो गई है। इटली में भी यह अकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। अब तक इटली में 200 लोगों की मौत हुई हैं। इस बिच भारत में कोरोना के मरीजों का अकड़ा बढ़कर 39 पर पंहुचा हैं। इसलिए इससे भारत भी में डर का माहौल बना हुआ हैं।

चीन के बाद इटली में कोरोना से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। इस बिच इटली में लगभग 6 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं। एएफपी से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से चीन में और 27 लोग की मौत हुई हैं। इसलिए अब अकेले चीन में यह अकड़ा 3,097 पर पंहुचा।

कोरोना वायरस अब भारत को भी अपनी चपेट में ले रहा हैं। भारत में अबतक 39 मरीज पाए गए है। रविवार को केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित 5 मरीज पाए गए। इन मरीजों का परिक्षण सकारात्मक (पॉजिटिव) पाया गया। यह सब मरीज केरल के पथनामथिट्ट जिले के हैं। इसमें से तीन मरीज 29 फरवरी को इटली से भारत आये थे।  उन्हें एक अलग कमरे में रखकर सभी मरीजों पर इलाज चल रहा है।