चीन कोरोनावायरस के जीत का मना रहा जश्न, फिर लगी चमगादड़ों और सांपों की मंडियां

बीजिंग.दुनिया को कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले रखा है। जहा अन्य देशों में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तारी हो रही है वहीं चीन ने इस वायरल पर विजय हासिल कर ली है।

Loading

बीजिंग. दुनिया को कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले रखा है। जहा अन्य देशों में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तारी हो रही है वहीं चीन ने इस वायरल पर विजय हासिल कर ली है। अब वह जीत का जश्न मना रहा है जिसमें जानवरों का मांस फिर परोसा जा रहा है। आपको बता दे की चीन के वुहान शहर से ही कोरोनावायरस की शुरुवात हुई है, चीन पर वायरस के प्रसार का आरोप लग रहा हैं। माना जा रहा है कि चमगादड़ और सांप के मांस के सेवन ही वायरस लोगों के शरीर में पंहुचा  हैं। 

डेली मेल के मुताबिक तीन माह बाद मीट बाजार दोबारा खोल दिया गया है। चीन में फिर बतखों, चमगादड़ों और सांपों की मंडियां लगने लगी है। जश्न मनाने के लिए घरों के छत पर बिल्ली, बतख , कुत्ते,और खरगोशों का बड़ी मात्रा में कत्तल किया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो कई जगहों पर  मृत जानवरों के अवशेष देखे गए है। 
 
तस्वीरें लेने पर पाबंदी 
जानकारी हो कि चीन में वुहान के गुइलिन क्षेत्र में तस्वीरें लेने से रोकने के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। यहां के लोगों  में यह भावना फैलाई  जा रही है कि कोरोनावायरस अब दुसरो की समस्या है हमें इससे परेशान होने की जरूरत नहीं।
 
सरकार का प्रोत्साहन
डेली मेल के अनुसार, लॉकडाउन हटने के बाद सरकार लोगों  को राजमर्रा की तरह सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ सके। दक्षिण-पश्चिम चीन में गुइलिन इलाके खुले में दोबारा मीट बेचा जा रहा है। जिंदा जानवरों को खरीदा और बेचा जा रहा है।