अल सल्वाडोर की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को सुनाई 10 साल जेल की सजा

    Loading

    अल सल्वाडोर. अल सल्वाडोर (El Salvador) की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति टोनी साका (Former President Tony Saca) की पत्नी को धन शोधन के एक मामले में शुक्रवार को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है और उन्हें सरकार को 1.76 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया है। पूर्व प्रथम महिला नागरिक अना लिगिया डी साका (Ex-first lady Ana Ligia de)  के भाई ऑस्कर एदगार्दो सोल मिक्सो को भी इतनी ही सजा मिली है।

    इस साल की शुरुआत में लिगिया डी साका अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने की दोषी पायी गयी थीं। टोनी साका भ्रष्टाचार के जुर्म में पहले ही 10 साल की जेल की सजा काट रहे हैं और उन्हें सरकार को 26 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया गया। अदालत ने कहा कि साका राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान अर्जित 65 लाख डॉलर की आय का स्रोत नहीं बता सके। साका (54) 2004 से 2009 के बीच राष्ट्रपति रहे और उन्हें अक्टूबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था।(एजेंसी)