Corona Vaccine लगाने के बाद 3 दिन तक न करें SEX, डॉक्टर्स ने दी ये चेतावनी

    Loading

    मास्को. सभी देशों में कोरोना वायरस (Corona Vaccine)के बढ़ते मामले को देखते हुए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी आई है। लोगों को बड़ी तादात में कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। ऐसे ने डॉक्टर्स लोगों को टिका लगाने के बाद क्या करें, क्या ना करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन रूस (Russia) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 3 दिन तक सेक्स (Sex) से दूर रहने की सलाह दे डाली है। जोकि अपनेआप में एक बड़ा बयान है।  

    सेक्स ना करने का बताया कारण ?

    सेराटोव के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ. डेनिस ग्रेफर का कहना है कि, ‘सेक्स करने के बाद शारीरिक तनाव बढ़ जाता है जो इस समय ठीक नहीं है। हर कोई यह बात जानता है कि सेक्स के दौरान बहुत ज्यादा एनर्जी कंजम्पशन होता है।  इसलिए हम लोगों को इससे बचने की चेतावनी देते हैं। वैक्सीन लगने के बाद अगले 3 दिन तक सेक्स करने सहित सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए।  

    भीड़-भाड़ में जाने से बचें

    अधिक सेक्स से हो सकता है घातक 

    एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि, वैक्सीनेशन के बाद सेक्स किया जा सकता है बस आपको इसे करते वक्त कुछ सावधानी बरतनी होगी। रूसियों को इसके बारे में सामान्य समझ होनी चाहिए और इसे ज्यादा करने से बचना चाहिए। गौरतलब हो कि, रूस में इससे पहले लोगों को वैक्सीनेशन के तुरंत बाद वोदका पीने, ध्रूमपान करने और सौना स्टीम बाथ लेने से मना किया गया था।  

    सिर्फ 13% लोगों ने रूस में ली वैक्सीन

    डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस (Coronavirus)की दो वैक्सीन निजात करने के बावजूद रूस दुनिया में सबसे कम वैक्सीनेशन लेने वाले देशों में से एक है। यहां मात्र 13 % लोगों ही कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज ले पाएं हैं। जबकि, बाकी के यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा औसतन 30% के पार है। वैक्सीनेशन की कछुआ चाल रफ्तार को लेकर अब रूस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।