यूरोपीय संघ के राजदूतों को देश छोड़ने का आदेश : राष्ट्रपति मादुरो

Loading

काराकस. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यूरोपीय संघ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया। इस आदेश से कुछ घंटे पहले ही यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण की दिशा में दबाव बनाने के लिए मादुरो के करीबी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मादुरो का यह आदेश सरकारी टेलीविजन पर सोमवर को संबोधन के दौरान आया है।

 

यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला के 11 अधिकारियों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध वाले कदम उठाए हैं। हालांकि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के दायरे में अब कुल 36 अधिकारी आ गए हैं। इन पर यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त करना शामिल है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध व्यक्तिगत स्तर पर लगाए गए हैं, इनसे वेनेजुएला की जनता पर असर नहीं पड़ेगा।(एजेंसी)