बर्लिन: पश्चिम जर्मनी (Germany) और बेल्जियम (Belgium) के अनेक हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 90 से अधिक हो गयी, वहीं सैकड़ों लापता लोगों की तलाश जारी है। जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 50 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें
पड़ोस के उत्तर रिने-वेस्टफालिया राज्य के अधिकारियों ने मृतक संख्या 30 बताई है और चेतावनी जारी की है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। बेल्जियम के प्रसारणकर्ता कंपनी आरटीएफबी ने देश में कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी दी है। (एजेंसी)