सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विशालकाय छिपकली (Giant Monitor Lizard) दुकान के अंदर घुस जाती है। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। दरअसल यह दिल दहला देने वाला वीडियो थाईलैंड में 7 इलेवन आउटलेट (7 Eleven outlet in Thailand) का है। इस वीडियो को थाई ट्रैवल एजेंसी मुंडो नोमादा (Thai Travel Agency Mundo Nomada) ने ट्विटर पर शेयर किया है।
A monitor lizard …. looking for food
restaurants and street food stands being closed has possibly reduced the amount of scraps that the reptiles can forage forcing them into urban areas to look for food pic.twitter.com/ELj7xWAqeW
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) April 7, 2021
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक विशाल सरीसृप स्टोर के अंदर अलमारियों पर चढ़ रहा है, इस दौरान वह कई सामानों को बिखेर देखा है। दूकान में मौजूद ग्राहक डरे हुए हैं, उनके चिल्लाने की आवाज़ को सुना जा सकता है। छिपकली सामानों को नीचे गिरते हुए अलमारी पर चढ़ कर बैठ जाती है। दूकान में खड़े लोग इस घटना का वीडियो बना रहे हैं।
वीडियो वायरल होने पर मुंडो नोमाडा ने ट्वीट में सरीसृप को मॉनिटर छिपकली का नाम दिया है। टूर ऑपरेटिंग कंपनी ने लिखा, “वीडियो में दिख रहा जानवर एक एशियाई पानी मॉनिटर है।” “आप उन्हें आसानी से बैंकाक (पूर्व लुम्फिनी पार्क के लिए) और थाईलैंड के अन्य हिस्सों में देख सकते हैं। वे अक्सर कैरायन खाते हैं। बता दें कि, थाई लोग इस जानवर के नाम का इस्तेमाल अपमान के रूप में करते हैं। ”
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कंमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा ये एक बुरे सपने जैसा है।’ वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। दूसरे ने कहा, कि छिपकली सिर्फ कुछ “ऊपर के स्नैक्स” लेना चाहती थी।