Image: Twitter
Image: Twitter

Loading

मुंबई: लेबनान (Lebanon) की राजधानी बेरूत (Beirut) में हुए विस्फोट (Explosion) के बाद लेबनान की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने लेबनान को चिकित्सा और खाद्य आपूर्ति सहित 58 मीट्रिक टन इमरजेंसी सहायता शुक्रवार को पहुंचाई है। राहत सामग्री (Relief Aid) में खाने का सामान और कंबल, स्लीपिंग मैट जैसी ज़रूरी चीजें शामिल हैं। खबर है, लेबनान में कोरोना के मामलों को देखते हुए, भारत ने पीपीई किट, सर्जिकल सर्जिकल गाउन, ग्लव्स जैसी चीजें शामिल हैं जो आने वाले दिनों में बेरूत पहुंचने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने सामग्री पहुंचने की जानकारी ट्विटर पर दी है, उन्होंने लिखा, “इंडियन एयरफोर्स के C-17 विमान भारत से 58 मीट्रिक टन मानवीय सहायता भारत से लेबनान के लोगों के लिए बेरुत ब्लास्ट के मद्देनजर राहत प्रयासों में सहायता के लिए पहुंचाई गई।” 

लेबनान की राजधानी बेरूत में चार अगस्त को हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है जबकि 30 लोग अब भी लापता है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस विस्फोट में करीब छह हजार लोग घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों की एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की वजह से छह अस्पतालों में कामकाज प्रभावित हुआ है जबकि पहले यह संख्या तीन बताई गई थी। वहीं इस धमाके से 20 से अधिक क्लीनिक को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट में कहा गया है, प्राथमिक त्वरित आकलन के मुताबिक विस्फोट के करीब 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित 55 चिकित्सा सुविधाओं में केवल आधे में ही सामान्य कामकाज हो रहा है। करीब 40 प्रतिशत चिकित्सा केंद्रों को मध्यम या गंभीर नुकसान हुआ है।