
शादी में कपल्स का आउटफिट बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए कई दिनों पहले से शॉपिंग शुरू हो जाती है। पर सोशल मीडिया पर एक ऐसे दूल्हे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसने केवल लुंगी पहन रखी हैं। यह मामला इंडोनेशिया का (Injured Groom Viral Photos) है जहां दुल्हन बेहद सुंदर आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि दूल्हा सिर्फ लुंगी पहने हुए है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।
शादी की इन चौंकाने वाली तस्वीरों को 2 अप्रैल के दिन ट्विटर यूजर @br0wski ने शेयर की है। यह फोटोज इंडोनेशिया के ईस्ट जावा इलाके में हुई एक शादी की हैं। दूल्हे ने अपनी शादी में कपड़ों के नाम पर उसने सिर्फ ‘लूंगी’ पहनी हुई है। उनके शरीर पर बैंडेज भी देखा जा सकता हैं। उसके एक हाथ पर प्लास्टर भी चढ़ा है! दुल्हन (Elinda Dwi Kristiani) के मुताबिक, दूल्हे (Suprapto) को मज़बूरी में ऐसे हालातों में शादी करनी पड़ी। दरअसल, शादी से 4 रोज पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। गाड़ी से गिर जाने के कारण उसे कुछ गंभीर चोटें आईं हैं ।
samawa pic.twitter.com/GkIiOU6Fqr
— curtiz (@br0wski) April 2, 2021
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इसे 4.5 हजार लाइक्स और ढाई हजार से अधिक रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ठीक होने के बाद ही शादी करनी चाहिए थी। आखिर इतनी जल्दी क्या थी। हालांकि, जहां सोशल मीडिया पर बहुत से लोग दूल्हे का मजाक बना रहे हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो दूल्हे की हिम्मत और जज्बे को सलाम कर रहे हैं! क्योंकि ऐसी परिस्थिति में भी शादी करना बड़ी बात है ना?