प्रतिकारात्मक तस्वीर
प्रतिकारात्मक तस्वीर

    Loading

    जापान : जापान (Japan) में नेताओं (Ministers) का एक अलग ही ट्रेंड (Trend) सामने आया है। जापान में पिछले दो दिनों से वहां  के  सत्तारूढ़ पार्टी के तीन नेता 7.5 किलो वजन वाली एक बेहद भारी जैकेट (Jacket) पहनकर घूम रहे और वो जैकेट पहनकर घर का काम भी करते है। वह अपना दिन भर का पूरा काम यानि शॉपिंग (Shopping) सहित अन्य जैकेट पहनकर ही करते है। दरसअल वह ऐसा इसलिए कर रहे है ताकि  वह प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को होने वाली ऐसी परेशानियों को समझ सके। पुरे दिन में उन्हें यह जैकेट निकालने का मौका सिर्फ पूर्ण अधिवेशन सेशन (Session) के दौरान मिलता है। इस तरह का प्रयोग राजनेताओं को  प्रेगनेंसी (Pregnancy) की परेशानियों को समझने के लिए ताकाको सुजुकी (Takako Suzuki) नाम की महिला राजनेता ने कहा है। दुनिया में महिला के इस अवस्था के बारे में महिलाएं ही समझ सकती है। पुरुषों को प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में नहीं पता है। प्रेगनेंसी के समय भी महिलाएं वर्कप्लेस(Workplace) पर इतनी परेशानियों (Problems) के बाद भी काम करती है। 

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका में रहने वाली एक महिला का कहना है कि जब वह प्रेग्नेंट थी और उन दिनों होने वाली परेशानियों से वह बहुत ज्यादा ही दिक्कत उठा रही थी। उन्हें मिस्कैरेज होने का डर था। फिर भी वह अपने ऑफिस में काम करती थी और कभी छुट्टी के लिए अपने बॉस को नहीं कह पाती थी।  जापान के नेता मसनओबू ओगुरा अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जैकेट पहन कर मैं इस एक्सपेरिमेंट के सहारे प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की होने वाली कुछ तकलीफों को महसूस कर पाया हूं। महिलाओं के  प्रेगनेंसी दौरान हो रही दिक्कतों को दूर करने की हमारी कोशिश होगी। 

    इसे अगर दूर नहीं कर पाए तो हम सोचेंगे कि यह एक परफॉर्मंस था। यह प्रयोग महिलाओं को समझने के लिए था।  कुछ महिलाएं तो प्रेगनेंसी के दौरान ठीक से खा भी नहीं पाती हैं। महिलाओं को बहुत सी परेशनियां होती है। यह प्रयोग सिर्फ महिलाओं की दिक्कतों को समझना के लिए  नहीं था। बल्कि उन्हें महिलाओं की हर संभव मदद भी करनी चाहिए।