Knife Attack In Germany: Knife attack in Germany, three people killed, the attacker was shot and arrested
Photo: Twitter

    Loading

    बर्लिन: दक्षिण जर्मनी (Germany) के वुर्जबर्ग शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला (Knife Attack) कर तीन लोगों की जान ले ली जबकि कई अन्य लोग हमले में घायल (Injured) हुए हैं। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि, हमलावर को गोली मारकर घायल किया गया और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी। यह हमला बावरियान राज्य स्थित शहर के मध्य भाग में हुआ और अब तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हमलावर की जान को कोई खतरा नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में दिख रहा है कि राहगीर हमलावर को घेरे हुए हैं। जर्मन आरटीएल टेलीविजन पर एक महिला ने बताया कि उसने घटना को देखा है और पुलिस पहुंच चुकी है।

    जूलिया रुनजे ने बताया, ‘‘उसके पास बड़ा चाकू था और वह लोगों पर हमला कर रहा था। इसके बाद कई लोगों ने उसे रोकने के लिए कुर्सी, छाता या सेलफोन से वार किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और मेरा मानना है कि उसे गोली मारी, आप आवाज साफ तौर पर सुन सकते हैं।” पुलिस प्रवक्ता कर्स्टिन कुनिक ने कहा कि अधिकारियों को शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि शहर के मध्य में बारबरोसा चौक पर चाकू से लोगों पर हमला किया जा रहा है।