दुबई: दुबई में अप्रैल से ही गायब 54 वर्षीय एक भारतीय प्रवासी का शव बरामद किया गया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी है। गल्फ न्यूज में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार केरल के श्रीधरन देवकुमार 28 अप्रैल से लापता थे। वह दुबई में कार किराए पर देने वाली एक कंपनी में सुपरवाइजर थे।
दुबई के सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनप्पल्ली ने कहा कि पिछले महीने एक शव बरामद हुआ था, लेकिन शव की स्थिति खराब हो चुकी थी। बाद में डीएनए सहित विभिन्न जांच से शव की पहचान हो सकी और पता लगा कि वह शव देवकुमार का ही था। देवकुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। बताया जाता है कि कोरोना वायरस को लेकर वह अवसादग्रस्त भी हो गए थे। (एजेंसी)